आदर्श विद्यालय आनी की एन एस एस इकाई ने गूगल मीट से विश्व योगा दिवस मनाया

0
66

आनी (मधु शर्मा): जिला कुल्लु के आनी उपमंडल के राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला आनी की एनएसएस इकाई ने सोमवार को विश्व योग दिवस पर गूगल मीट से एक वेबिनार के माध्यम से योग किया।

इस दौरान एनएसएस इकाई के सभी छात्र-छात्राओं सहित प्रधानाचार्य अमर चंद चौहान एनएसएस प्रभारी धर्म सिंह वर्मा, एन एस एस लेडी प्रोग्राम ऑफिसर सोनिका कौंडल,विद्यालय के अन्य शिक्षको  ने सुबह उठकर योग प्राणायाम किया। इसमें लगभग 40 छात्र-छात्राओं ने अपने अपने घर से योग की विभिन्न क्रियाएं की।

इस मौके पर अभिभावकों ने भी सभी बच्चों को योग की विभिन्न क्रियाएं करवाई। इसके बाद विद्यालय के बच्चों को ऑनलाइन भाषण के साथ साथ चित्र कला प्रतियोगिता भी करवाई गई। इसमें करोना जैसी महामारी में अपने को स्वस्थ रहने के लिए बल दिया गया। हमे  योग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाने पर जोर दिया गया। हमारे जीवन में योग क्रियाओं का करना कितना महत्वपूर्ण है इसके उपर चर्चा की गई।

योग दिवस पर अध्यापकों ने भी बढ़-चढ़ कर भाग लिया तथा छात्रों को योग का महत्व भी समझाया। प्रधानाचार्य अमर चंद चौहान ने कहा कि योग हम सभी को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। इससे तन मन स्वस्थ्य रहता है। उन्होंने बच्चों को योग से होने वालो लाभ के बारे में भी विस्तार पूर्वक बताया। इस ऑनलाइन योगा कक्षा में स्वयंसेवियों में काफी उत्साह देंखने को मिला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here