आदर्श विद्यालय आनी के छात्र-छात्राओं ने घर पर रहकर ऑनलाइन स्लोगन व पेंटिंग बनाई से मनाया पर्यावरण दिवस

0
88

आनी (टी सी शर्मा)। प्रत्येक वर्ष 5 जून को आदर्श विद्यालय आनी में पर्यावरण दिवस मनाकर सभी को प्रकृति और प्राकृतिक संसाधनों को बचाने के लिए जागरूक किया जाता है, जिससे मनुष्य के साथ ही पृथ्वी पर सभी जीव, जंतु, पेड़, पौधे भी जीवित रह सके।

पर्यावरण दिवस को आयोजित करके सभी को प्रदूषण की समस्या से अवगत कराया जाता है एवं पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने को प्रेरित किया जाता है। वैसे तो हर वर्ष पौधे लगाने के लिए छात्र छात्राएं मैदान में जाते थे लेकिन इस वर्ष कोरोना वायरस महामारी के कारण आदर्श विद्यालय के शिक्षकों ने ऑनलाइन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को प्रोत्साहित किया।

विद्यार्थियों के मध्य जागरूकता पैदा करने के लिए अध्यापिकाओ ने कुछ प्रभावी कार्यक्रमों का आयोजन किया जैसे पक्षियों के लिये दाना-पानी रखना, क्राफ्ट वर्क, पेपर बैग न्यूज़ पेपर से बनाना, भाषण, स्लोगन लेखन, गीत -संगीत आदि। विद्यार्थियो ने पर्यावरण को बचाने का संदेश अपने विभिन्न प्रकार की गतिविधियों के द्वारा दिया।

प्रधानाचार्य अमर चंद चौहान ने बताया कि हम सभी को इस की प्राकृतिक सुंदरता को सदैव बनाए रखने की जिम्मेदारी निभानी चाहिए। अंत मे आदर्श विद्यालय आनी की एन एस एस इकाई ने पर्यवारण दिवस मनाने में एन एस एस कॉर्डिनेटर धर्म सिंह वर्मा और  सोनिका कौंडल ने स्वयंसेवको के साथ अपने विचार सांझा किए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here