किन्नौर : नहीं थम रहा पहाड़ी से पत्थर गिरने का सिलसिला, आज फिर गिरे

0
101

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिले किन्नौर के निगुलसरी में पहाड़ी दरकने का सिलसिला अभी जारी है। शुक्रवार दोपहर को बार-बार हो रहे भूस्खलन के चलते सर्च ऑपरेशन को रोक दिया गया। वहीं पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से शुक्रवार को दो लोग चोटिल हो गए। ये दोनों परिवहन निगम की एक बस में सफर कर रहे थे।

यह भी पढ़ें : 

लगातार पहाड़ी से हो रहे भूस्खलन के कारण सर्च ऑपरेशन प्रभावित हो रहा है। पत्थरों की चपेट में आने से हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस में सवार एक महिला और एक युवक को हल्की चोटें आईं। दोनों को तुरंत भावानगर स्थित स्वास्थ्य केंद्र में उपचार दिया गया। पत्थर गिरने के कारण एनएच-5 पर यातायात भी अवरुद्ध हो गया है और प्रशासन ने सर्च ऑपरेशन भी रोक दिया।

यह भी पढ़ें :

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here