शेऊल के महिलामण्डल ने वन विभाग के साथ मिलकर किया पौधरोपण

0
95

आनी (मधु शर्मा): आनी विकास खण्ड के शेऊल महिलामण्डल ने वन विभाग के साथ मिलकर पौधरोपण कर गाँव के रास्ते और नालियों को साफ सुथरा किया। आनी विकास खण्ड के सौजन्य से  विभिन्न महिला मंडल गांव की महिलाओं का एक ऐसा समूह है जो निरंतर गाँव मे साफ सफाई और पुनीत कार्यों में आगे आती रहती है।

महिलाओं के हुनर को निखारने व उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का कार्य में महिलामण्डल पंचायतों और विकसाधिकारी से मिलते रहते है ताकि महिलाओं को सरकार की योजनाओं की जानकारी मिल सके। महिलाएं अपने बुलन्द हौसलों के चलते निरन्तर विभिन्न माध्यमों से सरकार व समाज के उत्थान में हमेशा  से योगदान देती आ रही है ।

कोरोनाकाल में आनी उपमण्डल के विभिन्न महिला मंडल, युवक मण्डल और स्वयं सहायता समूह अपनी बेहतरीन समाज सेवा सेवाएं  का उदाहरणपेश करती आ रही है।

इसी कड़ी में कोरोनाकाल के इस संकट से बचाव के लिए आनी खण्ड की ग्राम पंचायत रोपा के तहत आने वाले महिलामण्डल शेऊल की महिलाओं ने गांव व रास्तों की साफ़-सफाई की। कोरोना काल के बाद बहुत से महिला मंडलों,युवक मंडलों व अन्य समाजसेवियों ने अनेकों साफ़ सफ़ाई व मास्क बनाने का कार्य  बखूवी किया। आनी विकासखंड का हर समाजसेवी संस्था विशेष अभियान चलाकर स्वच्छ रहने का संदेश देता आ रहा है।

इस एकदिवसीय स्वच्छता अभियान में महिलामण्डल शेऊल की  प्रधान नीलम ठाकुर, सचिव नुरमा देवी, कोषाध्यक्ष निर्मला देवी, सदस्य लता देवी, उमा देवी, रीता देवी, गीता देवी, गुड्डी देवी, चुनु देवी ,चुडामनी, कृष्णा देवी, रेणुका, उर्मिला, कान्ता देवी, कमला देवी और गोदावरी देवी आदि महिलाएं मौजूद रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here