आनी विकास खंड के तहत आने वाले भैरो युवक मंडल व नेहरू युवक मंडल के सदस्यों ने दिन प्रति दिन बढ़ती पेयजल समस्याओं को दूर करने के लिए प्रयास किये। नगर पंचायत आनी में गत दिनों मटमैला पानी पीने को मजबूर हो गए। भैरो युवक मंडल के अध्यक्ष प्रकाश भारद्वाज और उनके साथ स्थानीय युवक मंडल के अध्यक्ष ,उपाध्यक्ष और सदस्य मौजूद रहे ।
युवक मंडल के सभी सदस्यों ने पेयजल समस्या के विकराल होती समस्या के बारे में अधिशाषी अभियंता आर के कौंडल को समक्ष रखी। अधिकतर गांवों की समस्याओं को मौके पर ही निपटारा कर दी गई और भविष्य की योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी।कुछ गांव के ग्रामीणों को करीब तीन साल से पेयजल समस्या का सामना करना पड रहा है। मगर अब जिन पेयजल स्त्रोतों पर ग्रामीण निर्भर थे वह भी सूख गए हैं। ग्रामीणों को बूंद-बूंद जमा कर गुजारा करना पड रहा है।
बुधवार को पेयजल समस्या को लेकर ययुवाओं ने आईपीएच के अधिशाषी अभियंता से मिले। युवक मंडल के सदस्यों ने जल शक्ति विभाग से पेयजल समस्या का जल्द हल करने की मांग की। युवकों ने चतेया कि अगर पेयजल समस्या का जल्द हल नहीं किया गया तो, उन्हें आंदोलन के लिए मजबूर होना पडेगा।
अधिशाषी अभियंता कौंडल ने युवाओं को आश्वस्त किया कि जल्द सरकार की सभी जल शक्ति योजनाओं को शुरू किया जाएगा। अधिशाषी अभियंता ने पेयजल व्यवस्था को जल्द सुचारू करने के लिए आश्वत किया।
भैरो युवक मंडल के अध्यक्ष प्रकाश भारद्वाज, दुर्गा युवक मंडल के अध्यक्ष पिंकू शर्मा ,श्मशहर युवक मंडल के अध्यक्ष संतोष शर्मा आदि उपस्थित रहे और विभाग से जल्द समस्या को हल कर नियमित पेयजल सप्लाई करने की मांग की है।