शादीशुदा युवक संग भागी 17 वर्षीय बेटी घर लौटी, घरवालों ने साथ रखने से किया इनकार

0
143

हमीरपुर: हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले स्थित नादौन उपमंडल की बेला पंचायत से एक महीने पहले नाबालिग लड़की एक शादीशुदा युवक के साथ भाग गई थी। जो की अब वापस अपने घर लौट आई है, जिसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने लड़की को घर से बरामद कर लिया है।

जबकि दूसरी ओर लड़की के परिजन उसका मेडिकल जांच करवाने के लिए अड़े हुए हैं। बिना मेडिकल करवाए उन्होंने लड़की को रखने से इंकार कर दिया है। बता दें कि लड़की की उम्र मात्र 17 साल है। घरवालों के समझाने के बाद भी वह अपने बयान पर अड़ी रही। 

बता दें कि नाबालिग लड़की के परिजनों ने नादौन में रह रहे प्रवासी शादीशुदा युवक पर नाबालिग को भगाकर ले जाने का आरोप लगाया था। जिसके बाद से ही पुलिस की टीमें लड़की को ढूंढने में जुटी हुई थी। परंतु लड़की का कहीं कुछ पता नहीं चल पाया था। 

वहीं, अब लड़की की बरामदगी होने के बाद पुलिस नाबालिग लड़की को अदालत में बयान दर्ज करवाने ले गई। इस मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी नीरज राणा ने बताया कि लड़की को बरामद कर लिया गया है पुलिस द्वारा मामले के संबंध में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here