हिमाचल: नए साल के पहले दिन आई बुरी खबर, ट्रक से मार्बल उतारते वक्त दबे 5 मजदूर, दो की मौत, तीन….

0
164

 

ऊना: नए साल की शुरूआत यूं तो खुशियों के साथ होती है, परंतु ऊना में नए साल की शुरूआत एक दर्दनाक हादसे के साथ् हुई है। यहां ट्रक से मार्बल उतारते हुए मजदूरों के साथ हादसा हो गया और इस हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि तीन मजदूर गंभीर घायल है।

हादसा की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और घायलों को अस्पताल भिजवाया दिया गया था। अब तक मिली जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय में मिनी सचिवालय का काम चल रहा है। भवन निर्माण के लिए आज सुबह ट्रक से कुछ मजदूर मार्बल उतार रहे थे। उसी समय पांच मजदूर मार्बल के नीचे दब गए।

जैसे ही लोगों के इस बात का पता चला बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए और कड़ी मशक्कत से इन मजदूरों के मार्बल के नीचे से बाहर निकाला। लेकिन तब तक दो मजदूरों की मौत हो चुकी थी और तीन तो गंभीर हालत में ऊना अस्पताल पहुंचाया। ये सभी प्रवासी मजदूर है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। और मामले की छानबीन की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here