ऊना: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के डीएवी स्कूल लठियाणी की छात्रा सेजल शर्मा भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनी हैं। सेजल शर्मा की उपलब्धि से स्कूल और क्षेत्र में खुशी की लहर है। डीएवी लठियाणी के प्रधानाचार्य नसीब ठाकुर ने सेजल और परिजनों को बधाई दी। सेजल शर्मा बंगाणा उपमंडल के हटली बैरी की रहने वाली है।
सेजल शर्मा के पिता मनोज कुमार रेलवे पुलिस में हैं। माता सीमा देवी गृहिणी हैं। सेजल ने जमा दो तक की पढ़ाई डीएवी लठियाणी से की। सेजल के शिक्षकों का कहना है कि उसका सपना बचपन से ही सेना में जाने का था। वह पढ़ाई के साथ खेल प्रतियोगिताओं और अन्य गतिविधियों में भी आगे रहती थी।