कांगड़ा: भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा कि आज बढ़ती जनसंख्या भी आतंकवाद का कारण है। इस पर रोक लगनी चाहिए। नशा और आतंक मिलकर और खतरनाक हो रहे हैं।
शांता कुमार ने अमेरिका में फ्रेंड्ज सोसाइटी ऑफ इंडिया के कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि आज पूरा विश्व आतंकवाद से त्रस्त है। कई देश इसका समर्थन कर रहे हैं।
अमानवीय मूल्यों की हत्या हो रही है। आज विश्व का छोटा सा देश अफगानिस्तान आतंकवाद का अड्डा बनता जा रहा है। चीन और पाकिस्तान इसकी मदद कर रहे हैं। उन्हें हैरानी इस बात की है कि 20 साल रूस अफगानिस्तान में रहा और उसके बाद 20 साल अमेरिका। इन 40 चालीस साल तक विश्व की इन दो महाशक्तियों ने अफगानिस्तान पर राज किया। लेकिन अफगानिस्तान में बदला कुछ नहीं है।
आज भी अफगानिस्तान वैसे का वैसा हो गया, जैसे 40 साल पहले होता था। वहां स्कूलों में जाने वाली बेटियां फिर से घरों में कैद हो गईं, सड़कों पर फिर आतंकवाद का बोलबाला है। ऐसे में इन दो महाशक्तियों का अफगानिस्तान में चालीस साल तक रहने का कोई अर्थ नहीं निकलता। अमेरिका नेअफगानिस्तान छोड़ने से पहले कुछ नहीं सोचा।