शिमला: हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर हिमाचल प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला के निर्देशानुसार हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्षा प्रतिभा सिंह द्वारा सात ब्लॉक कमेटियों को त्तकाल प्रभाव से भंग कर दिया गया है।
जिन ब्लॉक कमेटियों को भंग किया गया है उनमें, ब्लॉक कांग्रेस कसौली, ब्लॉक कांग्रेस हमीरपुर, ब्लॉक कांग्रेस कांगडा, ब्लॉक कांग्रेस सुलह, ब्लॉक कांग्रेस पच्छाद, ब्लॉक कांग्रेस जोगिंद्रनगर और ब्लॉक कांग्रेस सरकाघाट की कमेटियां शामिल हैं।