सिविल सर्विसेज में जाना चाहता है जोगिंदर नगर का अथर्व, मेरिट में झटका नौवां स्थान

0
1701

मंडी: जोगिंदर नगर के अथर्व राणा ने 10वीं कक्षा के परिणाम में 700 में से 688 अंक प्राप्त कर पूरे प्रदेश में नौवां स्थान हासिल किया है। मेरिट में स्थान हासिल करने वाले अथर्व
भविष्य में सिविल सर्विसिज़ में जाना चाहते हैं।

अथर्व राणा जोगिंदर नगर के असेंट पब्लिक स्कूल के छात्र हैं। कुठेहड़ा पंचायत के गांव पंजालतर के रहने अथर्व की इस उपलब्धि से परिजनों में खुशी का माहौल है। उनके पिता नाग देव जोगिंदर नगर की ट्रेज़री में कार्यरत हैं। वहीं माता सोनिका ठाकुर जेबीटी हैं। अथर्व के दादा प्रेम सिंह तथा दादी कौशल्या देवी फूले नहीं समा रहे।

अथर्व ने बताया कि वे परीक्षा के दौरान रोजाना 8 से 9 घंटे पढ़ाई करते रहे। साथ स्कूल के ओर से भी उन्हें पूर्ण सहयोग मिला है। प्रदेश में नौंवा स्थान पाने पर उन्होनें स्कूल टीचरर्ज़ , निदेशक लक्की ठाकुर सहित माता-पिता का सहयोग के लिये धन्यवाद किया है। वहीं अथर्व राणा भविष्य में सिविल सर्विसिज़ में जाना चाहते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here