HomeNews | समाचारहिमाचललोगों की जुबां पर बस गया "अलका याग्निक" के साथ गाया "दिलीप...

लोगों की जुबां पर बस गया “अलका याग्निक” के साथ गाया “दिलीप सिरमौरी” का “हिमाचली स्वैग”

अंकित कुमार, शिमला।। “बॉलीवुड की हां क्वीन, छोरी रंगीन, साची बनाउदी मीत रे, शुण पहाड़ो रे छोरुआ।” “अंग्रेजी ना लड़ा, ना डिस्को खड़ा, गाणे पहाड़ी गीत रे, शुण बॉम्बे री छोरीये।” ये लाइनें बॉलीवुड की मशहूर पार्श्व गायिका अलका याग्निक (Alka Yagnik) और हिमाचल के मशहूर लोकगायक दिलीप सिरमौरी (Dilip Sirmauri) द्वारा स्वरबद्ध किये गए गाने “हिमाचली स्वैग” की है। और अब ये लाइनें लोगों की जुबां पर चढ़ गई हैं।

जी हाँ, अब हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत वादियों में आप पार्श्व गायिका अलका याग्निक द्वारा पहाड़ी बोली में गाया यह खूबसूरत गीत सुन सकते हैं। और यह सब हिमाचल के मशहूर लोकगायक दिलीप सिरमौरी के प्रयासों से ही संभव हो पाया है। शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रसाद शुक्ल (Governer Shiv Pratap Shukl)  ने इस गाने को लांच किया है। और अब तक महज 24 घंटो में 6 लाख से अधिक लोग यूट्यूब पर इस वीडियो को देख चुके हैं।

दिलीप सिरमौरी के प्रयासों को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। प्रदेश भर में उनकी आवाज़ के लाखों दीवाने तो पहले ही थे। मगर लोग जिस अलका याग्निक की आवाज को हिंदी गानों में सुना करते थे, आज उनकी आवाज पहाड़ी गीत में सुनने को मिल रही। अलका याग्निक ने यह पूरा गाना विशुद्ध पहाड़ी भाषा में गाया है और वीडियो में भी खुद को शामिल किया है। वीडियो में अलका याग्निक पहाड़ी टोपी पहने हुए नज़र आ रही हैं।

दिलीप सिरमौरी शुक्रवार को गाने के लांच के बाद पत्रकारों से भी रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने गाने से संबंधित जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य हिमाचली संस्कृति को पूरे विश्व में पहुंचाना है, ताकि हिमाचल की संस्कृति को विदेशों में भी लोग जान सकें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments