कंप्यूटर साइंस इंजीनियर बनना चाहती है टॉपर साइना, बोली- मेहनत पर था यकीन, भरोसा था मेरिट में आऊंगी

0
829

कांगड़ा: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में इस बार फिर लड़कियों का दबदबा रहा है। भवारना की साइना ठाकुर स्टेट टॉपर बनी है। साइना ने 10वीं कक्षा में 99.43 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश भर में पहला स्थान हासिल किया है।

साइना ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया है। साइन ने बताया कि उसकी माता गृहिणी हैं व पिता होटल में कार्यरत हैं। उन्होंने मुझे सदैव पढ़ने के लिए प्रेरित किया। साइना ठाकुर न्यूगल पब्लिक स्कूल भवारना की छात्रा है और वर्तमान में कक्षा 11वीं में नॉन मेडिकल की पढ़ाई कर रही है।

साइना ने कहा उसे अपनी मेहनत पर यकीन था कि वह जरूर टॉप-10 में जगह बनाएगी। पहला स्थान हासिल करने पर वह बेहद खुश है। साइना ने बताया कि उसका लक्ष्य कंप्यूटर साइंस इंजीनियर बनना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here