Wednesday, March 29, 2023
HomeNews | समाचारहिमाचलहिमाचल: दिन के समय गर्मी, रातें हुई सर्द... जानिए कब होगी बारिश...

हिमाचल: दिन के समय गर्मी, रातें हुई सर्द… जानिए कब होगी बारिश और बर्फबारी

शिमला: हिमाचल प्रदेश में मौसम में कई बड़े परिवर्तन आ रहे है, जिसके चलते ठंड का प्रकोप अब धीरे-धीरे बढऩे लगा है। हिमाचल प्रदेश के छह शहरों में तापमान पांच डिग्री से भी नीचे आ गया है। खास बात यह है कि मैदानी इलाकों में तापमान पहाड़ी क्षेत्रों से ज्यादा भी कम है।

आलम यह है सोलन और सुंदरनगर शिमला से ठंडे हैं। राजधानी शिमला में तापमान जहां 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, वहीं सुंदरनगर में 5.3 और सोलन में तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

प्रदेश में दिवाली के बाद से ही धूप खिलने का सिलसिला शुरू हो गया है। दिन के समय तेज धूप लोगों को झुलसा रही हैं, तो वहीं रात के समय कंपकपाती सर्दी से लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। नवंबर आते ही हिमाचल में ठंड का प्रकोप बढऩे लगा है। कंपकपाती ठंड से लोगों को परेशान होना पड़ रहा है।

हिमाचल में सर्दियां दस्तक देना शुरू कर चुकी हैं। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के कई शहरों में तापमान 8.2 डिग्री से नीचे आ गया है। इसके अलावा प्रदेश के कई क्षेत्र ऐसे हैं, जहां पर तापमान काफी ज्यादा कम हो गया है। लाहुल-स्पीति के केलंग में न्यूनतम तापमान माइनस में आ गया है।

13 तक साफ रहेगा मौसम

हिमाचल प्रदेश में मौसम 13 नवंबर तक साफ रहने के आसार है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पॉल का कहना है कि हिमाचल प्रदेश में 13 नवंबर तक मौसम साफ रहने वाला है।

इस दौरान प्रदेश के किसी भी क्षेत्र में बारिश की कोई संभावना नहीं है। आने वाले एक हफ्ते तक धूप खिलने से प्रदेश के तापमान में फिर से हल्की बढ़ोतरी हो सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments