Wednesday, April 30, 2025
Homeहिमाचलमंडीहिमाचल: मंडी की जोई ठाकुर बनी मिस हिमालय-2021, सात देशों के प्रतिभागियों...

हिमाचल: मंडी की जोई ठाकुर बनी मिस हिमालय-2021, सात देशों के प्रतिभागियों को पछाड़ा

मंडी: मंडी जिला की जोई ठाकुर ने मिस हिमालय-2021 का खिताब अपने नाम कर लिया है। मिस हिमालय-2021 बन जोई ठाकुर ने देश-विदेश में मंडी जिला का नाम रोशन किया है। जोई ठाकुर मंडी जिला के कोटली की रहने वाली हैं। जोई ठाकुर की इन उपलब्धि पर उनके पैतृक गांव में खुशी का माहौल है।

दिल्ली में 13 से 15 नवम्बर को आयोजित हुई मिस हिमालय-2021 प्रतियोगिता में भूटान, चीन, भारत, नेपाल, पाकिस्तान, अफगानिस्तान और तिब्बत से 15 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था।

प्रतियोगिता में मंडी की बेटी जोई ठाकुर ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए सभी प्रतिभागियों को पछाड़ते हुए मिस हिमालय-2021 का खिताब अपने नाम किया है।

बता दें कि इससे पहले भी जोई ठाकुर ने नॉर्थ इंडिया ग्लैमर हंट प्रतियोगिता में रनरअप का खिताब जीत कर मंडी जिले का नाम रोशन किया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments