Homeक्राइमकांगड़ा: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज,...

कांगड़ा: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

कांगड़ा: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के लंबागांव क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने 22 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। नाबालिग ने शिकायत में कहा है कि आरोपी बहला फुसला कर उसे 16 अक्तूबर को सुजानपुर के एक रेस्टोरेंट में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

आरोपी ने नाबालिग को डराया धमकाया और 20 अक्तूबर को सुजानपुर के रेस्टोरेंट में फिर दुष्कर्म  किया। नाबालिग ने घरवालों को आपबीती बताई। इसके बाद परिजनों ने लंबागांव पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया।  डीएसपी बीडी भाटिया ने कहा कि पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। छानबीन की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments