Thursday, May 22, 2025
Homeहिमाचलकांगड़ाहिमाचल: CDS बिपिन रावत के PSO थे लांस नायक विवेक कुमार, विमान...

हिमाचल: CDS बिपिन रावत के PSO थे लांस नायक विवेक कुमार, विमान हादसे में हुए शहीद

कांगड़ा: हिमाचल बेटा लांस नायक विवेक कुमार भी तमिलनाडु में हुए विमान हादसे में शहीद हो गया है। कांगड़ा जिले के जयसिंहपुर (कोसरी ठेहडू) से संबंध रखने वाले लांस नाइक विवेक कुमार जनरल बिपिन रावत के पीएसओ यानी सुरक्षा दस्ते में थे और बुधवार को क्रैश हुए हेलीकॉप्टर में सवार थे।

भाजपा सांसद किशन कपूर और इंदु गोस्वामी ने शहीद लांस नायक विवेक कुमार को श्रद्धांजलि दी है।

कांगड़ा लोकसभा सीट से सांसद किशन कपूर ने लिखा, ‘जयसिंहपुर के वीर सपूत विवेक कुमार जी को विनम्र श्रद्धांजलि। तमिलनाडु में हृदय विदारक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में अपना कर्तव्य निर्वहन करते शहीद हुए। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार जनों को इस दुख को सहने की शक्ति दे, इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके साथ है। ॐ शांति’

राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी ने लिखा, ‘तमिलनाडु हेलीकॉप्टर क्रैश में हिमाचल प्रदेश कांगड़ा के विधानसभा क्षेत्र जयसिंहपुर (कोसरी ठेहड़ू) से लांस नाइक विवेक कुमार भी शहीद हुए है। मेरी संवेदनाएं शोकग्रस्त परिवार के साथ है। भगवान दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे। और परिवार को यह अपूर्णीय क्षति सहने की क्षमता दे। ॐ शांति।’

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments