‘कन्हैया कुमार’ कांग्रेस के स्टार प्रचारक की भाजपा में चर्चा

0
77

हिमाचल वॉइस डेस्क: हिमाचल प्रदेश में उपचुनावों का दौर शुरू हो चुका है। कांग्रेस और भाजपा दोनों ने ही अपने-अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। दोनों ही पार्टियों की ओर से 20-20 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की गई है, लेकिन चर्चा सिर्फ एक नाम पर हो रही है। जी हाँ, कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में 19वां नाम कन्हैया कुमार का है, जो हाल ही में सीपीआई छोड़कर कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए हैं।

कन्हैया कुमार ही वो स्टार प्रचारक हैं जिनके नाम पर सोशल मीडिया पर हाहाकार से मच गया है। कांग्रेस तो दूर की बात भाजपा में कन्हैया कुमार के हिमाचल आने को लेकर सबसे ज़्यादा चर्चे हो रहे हैं। भाजपा समर्थक कन्हैया कुमार के हिमाचल आने पर हल्ला मचा रहे हैं। सोशल मीडिया पर तमाम तरह की पोस्टें वायरल हो रही हैं। जेएनयू की बात की जा रही है, कन्हैया कुमार के पुराने बयानों पर बात हो रही है।

कोई कह रहा है कि कन्हैया यह याद रखें कि यह देवभूमि-वीरभूमि है। तो कोई कह रहा है कि कन्हैया को सुनना ही अपराध जैसा होगा। जितने मुंह उतनी बाते हैं। लेकिन कन्हैया के हिमाचल आने को लेकर सियासी खलबली जरूर मच गई है। खुद भाजपाई कैडर इसकी गवाही दे रहा है।

जाहिर सी बात है उपचुनावों में भाजपा के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में केंद्र से सिर्फ  दो ही नाम शामिल हैं। केंद्र से भाजपा ने सिर्फ अनुराग ठाकुर और इंदु गोस्वामी को ही स्टार प्रचारक बनाया है। यहां तक कि हिमाचल प्रदेश से ही संबंध रखने वाले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को भी इस लिस्ट से दूर रखा गया है। ऐसे में जाहिर सी बात है कि फैक्ट एंड फिगर्स के खिलाड़ी कन्हैया कुमार को तोड़ देने वाला कोई नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here