सोलन: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री डा.कर्नल धनीराम शांडिल ने कहा कि आपदा के मध्य प्रभावितों का पुनर्वास और विभिन्न कार्यों को गति प्रदान करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। डॉक्टर शांडिल दत्त सांय सोलन जिला के कंडाघाट विकासखंड की ग्राम पंचायत हिन्नर के गांव गौडां में लोगों की समस्याएं सुनने के उपरांत उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे।
डॉक्टर शांडिल ने कहा कि प्रदेश प्राकृतिक आपदा के दौर से गुजर रहा है। उन्होंने कहा कि भारी वर्षा के कारण प्रदेश में जानू माल का बहुत अधिक नुकसान हुआ है।
प्रदेश सरकार इस आपदा से निपटने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि सोलन जिला में अब तक 556 करोड रुपए से अधिक का नुकसान आंका गया है।प्रदेश में 10000 करोड रुपए से अधिक का नुकसान होने का आकलन है।
उन्होंने कहा कि जिन लोगों के मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। उन्हें सरकार द्वारा मुआवजे में की गई बढ़ोतरी के अनुसार सहायता राशि उपलब्ध करवाई जा रही है। जिन लोगों के मकान पूरी तरह से कृषि क्षतिग्रस्त हुए हैं को भूमि उपलब्ध करवाने की दिशा में भी सरकार विचार कर रही है।
डॉक्टर शांडिल ने इस अवसर पर चगांव में हिन्नर संपर्क मार्ग को लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत निर्मित करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कल्याणा स्थित सामुदायिक भवन के निर्माण कार्य के लिए आरंभिक तौर पर ₹03 लाख रूपए स्वीकृत किए। उन्होंने महिला मंडल कल्याणा को समान क्रय करने के लिए ₹25000 रूपए स्वीकृत किए।
उन्होंने ग्राम पंचायत हिन्नर में खेल मैदान के निर्माण के लिए 15 लख रुपए स्वीकृत किए। उन्हें संबंधित अधिकारियों को टिकरी घलेच क्षेत्र के समीप गिरी नदी पर फुट ब्रिज निर्माण के लिए सर्वेक्षण करने के निर्देश दिए।