Tuesday, March 28, 2023
HomeNews | समाचारहिमाचलपति राज कुंद्रा की रिहाई के बाद शक्तिपीठों की शरण में शिल्पा...

पति राज कुंद्रा की रिहाई के बाद शक्तिपीठों की शरण में शिल्पा शेट्टी

कांगड़ा: पति राज कुंद्रा के पोर्नोग्राफी केस में फंसने के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी पर्यटन स्थल धर्मशाला की हसीन वादियां निहारने पहुंची हैं। पति राज कुंद्रा को जमानत मिलने के बाद शिल्पा शेट्टी ने परिवार सहित मां चामुंडा देवी और ज्वालाजी मंदिरों में पवित्र ज्योतियों के दर्शन किए।

सोमवार को अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी, पति राज कुंद्रा और बच्चे चामुंडा मंदिर पहुंचे। मंदिर के मुख्य पुजारी ओम व्यास ने विधिवत पूजा अर्चना करवाई। परिवार ने नंदिकेश्वर धाम में शिव आराधना भी की। शिल्पा शेट्टी ने चामुंडा मां और शिव मंदिर के इतिहास के बारे में भी जानकारी हासिल की। इस दौरान प्रशंसकों को शिल्पा शेट्टी के आने की खबर मिलते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई।

कई प्रशंसकों के साथ शिल्पा ने फोटो भी खिंचवाए। शिल्पा शेट्टी ने मंदिर में कहा कि यहां आकर विधिवत पूजा अर्चना कर मन को बड़ा सुकून मिला।  शिल्पा ने कहा कि मां चामुंडा अगर हमें हर साल बुलाए तो परिवार सहित जरूर आऊंगी।

इसके बाद शिल्पा शेट्टी अपने परिवार सहित मां ज्वालामुखी के दर्शन करने पहुंची। वहां पर मंदिर के पुजारियों ने उन्हें विधिवत पूजा-अर्चना करवाई। इस दौरान शिल्पा शेट्टी ने वहां पर राजा अकबर की ओर से भेंट किए गए सोने के छत्र के बारे में जानकारी हासिल की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments