हाथों की मेहंदी सूखने से पहले गहनों व नकदी पर हाथ साफ कर मंदिर से गायब हुई लुटेरी दुल्हन

0
161

ऊना: हिमाचल में हाथों की मेहंदी सूखने से पहले ही एक नई नवेली दुल्हन फरार हो गई। शादी के महज 9 दिन बाद ही गहने और नगदी लेकर भाग गई। जानकारी के मुताबिक हाल ही में फेरे लेने वाली महिला अपने पति के साथ बाबा बालक नाथ मंदिर में माथा टेकने गई थी।

इसी बीच शौच का बहाना बनाने के बाद फरार हो गई। महिला पंजाब के जालंधर की रहने वाली है और ऊना में उसकी शादी हुई है। पीड़ित पति ने इस बाबत पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार दुल्हन की तलाश शुरू कर दी है। शुरुआती जांच के मुताबिक ऊना के अंब उपमंडल के बेहड जसवां गांव के एक युवक ने जालंधर स्थित मैरिज ब्यूरो के माध्यम से 8 अक्तूबर को युवती से शादी की थी। 

शादी के बाद लड़के के परिजनों ने नई दुल्हन को बाबा बालक नाथ मंदिर ले जाने का मन बनाया। घरवाले दुल्हन को लेकर बिलासपुर स्थित बाबा बालक नाथ मंदिर में माथा टेकने पहुंच गए। इसी बीच मंदिर में दुल्हन ने शौच जाने की बात कही लेकिन वो वापस नहीं लौटी।

दुल्हन के अचानक इस तरह गायब होने से परिजन हक्के-बक्के रह गए। उसे फोन करने की कोशिश भी की गई लेकिन उसका फोन बंद आया। इसके बाद युवक ने परिजनों के साथ बिलासपुर पुलिस में इस बारे में शिकायत दर्ज करवाई।

वहीं घर पहुंचने पर परिजनों ने पाया कि घर से सोने के 4 तोले का सेट, एक अंगूठी, शगुन की नकदी समेत एक मोबाइल फोन भी गायब है। उधर पुलिस ने लुटेरी दुल्हन के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

बता दें कि राज्य में इस तरह के कई मामले पहले भी सामने आ चुके है। सिरमौर की पांवटा साहिब पुलिस ने एक लुटेरी दुल्हन को गिरफ्तार करने में सफलता भी हासिल की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here