6 घंटे तक दुनिया परेशान और Zuckerberg के उड़ गए 45 हजार करोड़

0
77

हिमाचल वॉइस डेस्क: सोमवार को लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप की सेवाएं बाधित होने से दुनियाभर में हाहाकार मच गया। इससे फेसबुक के शेयरों में भारी गिरावट आई और कंपनी के CEO Mark Zuckerberg की नेटवर्थ एक दिन में 6.11 अरब डॉलर यानी 45,555 करोड़ रुपये की गिरावट आई। वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में एक स्थान फिसलकर पांचवें नंबर पर आ गए हैं।

फेसबुक के शेयरों में सोमवार को 4.9 फीसदी की गिरावट आई। इस तरह कंपनी का शेयर सितंबर मध्य के बाद से करीब 15 फीसदी गिर चुका है। Bloomberg Billionaires Index के मुताबिक फेसबुक के शेयरों में गिरावट से Zuckerberg की नेटवर्थ 6.11 अरब डॉलर गिरकर 122 अरब डॉलर रह गई है। कुछ दिन पहले वह 140 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ अमीरों की लिस्ट में चौथे नंबर पर पहुंच गए थे। लेकिन अब वह फिर से बिल गेट्स से पिछड़ गए हैं। गेट्स 124 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ इस सूची में चौथे नंबर पर हैं।

सोमवार रात 9 बजे के करीब फेसबुक और उसकी सहयोगी कंपनियों इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप औए मैसेंजर की सर्विस सोमवार को कई घंटों तक बंद रही। सभी साइट्स ने मंगलवार सुबह चार बजे काम करना शुरू क़िया।

सर्विस बहाल होने के बाद फेसबुक ने ट्विटर पर कहा, ‘दुनियाभर के लोग और बिजनस जो हम पर निर्भर हैं, उनके लिए हमें दुख है। हम अपने ऐप्स और सेवाओं को पूरी तरह से बहाल करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। यह बताते हुए हमें खुशी हो रही है कि वे दोबारा ऑनलाइन वापस आ रहे हैं। हमारे साथ बने रहने के लिए धन्यवाद।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here