Sunday, May 18, 2025
Homeहिमाचलऊनाहिमाचल: पुलिस को देखकर भागे दो चिट्टा तस्करों ने छत लगाई छलांग,...

हिमाचल: पुलिस को देखकर भागे दो चिट्टा तस्करों ने छत लगाई छलांग, टांगें टूटी, अस्पताल में भर्ती

ऊना: नशे के खिलाफ हिमाचल पुलिस का अभियान निरंतर जारी है। हिमाचल प्रदेश के ऊना में पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान छेड़ा है। इसी कड़ी में पुलिस ने नशा तस्करों को गिरफ्त में लिया है। दोनों आरोपी पुलिस को देख पूरे फ़िल्मी स्टाइल में दो मंजिला छत से कूद गए, जिससे उन्हें गंभीर चोटें भी आ गई और पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवा दिया है। दोनों आरोपियों से पुलिस ने 14.43 ग्राम चिट्टा बरामद किया है।

जानकारी के अनुसार, ऊना पुलिस ने बसदेहड़ा में पहचान विशाल चंदेल निवासी मैहतपुर व जतिंद्र कुमार निवासी बसदेहड़ा को चिट्टे के साथ दबोचा है। भगाते हुए दोनों युवकों ने दो मंजिला छत से छलांग लगा दी, जिसमें दोनों युवकों की टांग फैक्चर हो गई। दोनों आरोपियों का क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में उपचार जारी है। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मंगलवार रात्रि ऊना पुलिस बसदेहड़ा में गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस ने एक मोटर साइकल को रुकने का इशारा किया। लेकिन पुलिस पार्टी को देख कर मोटर साइकिल सहित भागने की कोशिश करने लगा। भागते हुए युवक बाइक खड़ी कर दो मंजिला छत पर चढ़ गए और पुलिस से बचने के लिए दो मंजिला छत से छलांग लगा दी, जिसमें दोनों युवकों की टांगें फैक्चर हो गई और पुलिस ने उन्हें काबू कर लिया। पुलिस ने दोनों युवकों की तलाशी ली, तो युवकों के पास से 14.43 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

डीएसपी हैडक्वार्टर कुलविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने चिट्टा रखने के आरोप में बसदेहड़ा में दो युवकों को काबू किया है। इस दौरान भागते हुए दोनों ने छत्त से छलांग लगा दी, जिसमें घायलों का क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में उपचार करवाया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments