अच्छे मौसम के कारण जगी बागवानों की उम्मीद, बागवानों के चेहरों पर रौनक

0
86

कुल्लु जिले के आनी खण्ड में मौसम ने समय-समय पर करवट बदली। इससे कुल्लु जिले में गर्मी से लोगों को राहत मिली है। तूफान से सेब की फसल को थोड़ा नुकसान तो हुआ, लेकिन बारिश होने से सेव अच्छे से विकसित होने की उम्मीद बागवानों को जगी। अब बागवानों को सेब की  अच्छी पैदावार से उम्मीद है। बारिश होने से सेब के पेड़ों में फल का सही आकार बन पा रहा था। फल भी कम झड़ने लगे थे।

पिछले कुछ दिनों पहले आनी खण्ड में हुई बारिश से बागवानों के चेहरों पर रौनक है। बागवानों का कहना है कि बारिश होने से अब फलों का आकार ठीक हो जाएगा। बागबानों सुरेश कुमार, राजेश कुमार, योगराज, बिनी राम, रामरत्न, किशोरी लाल सागर, कपूर चंद, मनिंद्र सिंह, टेक चंद का कहना है कि बारिश होने से सेब की पेड़ो को लाभ मिला है।

बागवानों का कहना है कि बीते साल सही मूल्य न मिलने से आर्थिक नुकसान हुआ था। यदि इस बार मौसम ने ऐसा साथ दिया तो  पिछले वर्ष फसल से हुए नुकसान की भरपाई होने की उम्मीद जगी है।

उधर उद्यान विकास अधिकारी ने बागबानों को सलाह दी है कि 1 लीटर पानी में 1 ग्राम बेबस्टीन का घोल बनाकर छिड़काव करें। आजकल कैराथीन आधा ग्राम 1 लीटर पानी में घोल बनाकर छिड़काव करें। इससे सेव के पते सही रहेगे। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में हुई बारिश बागबानी के लिए लाभदायक है। वनीकीय विभाग सेव बागवानों कि हर समस्या के  निदान के लिए तैयार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here