अधिशाषी अभियंता आर. के. कौंडल ने दिया थबोली गाँववासियों को जल संकट दूर करने का आश्वासन

0
79

आनी (टी सी शर्मा)। जल शक्ति विभाग के अधिशाषी अभियंता आर. के. कौंडल ने युवक मंडल थबोली के अध्यक्ष पिंकू शर्मा के साथ  गाँव मे चल रहे जल संकट दूर करने की हामी भरी। गर्मियों के दिनों मे जल संकट चारो और होता है ,इस संकट से बहार निकलने के लिए प्रशासन को कई बार टैंकर भी लगाने पड़ते है। ग्राम पंचायत आनी विकासखंड आनी के गाँव थबोली में  क्षतिग्रस्त पाइप लाइन की सुधार की मांग की जा रही थी।

आज युवक मंडल थबोली के अध्यक्ष पिंकू शर्मा ने अधिशाषी अभियंता आर. के. कौंडल से मुलाकात की उन्होंने कहा कि जल्द थबोली के लिए पानी की लाइन को द्रुस्त किया जाएगा। जल संकट के विषय पर जल्द अधिकारी एक बैठक कर सम्पूर्ण आनी क्षेत्र की समस्या को दूर करने का प्रयास किया जाएगा।

पानी की समस्या आनी खण्ड के लगभग सभी गांव में पिछले काफी समय से आ रही है। आर. के कौंडल ने कहा कि पेयजल समस्या के निदान के लिए एक प्लान बनाया जायेगा जिससे इस समस्या से निजात मिल सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here