अनुराग ठाकुर को एक साथ दो मंत्रालयों की ज़िम्मेदारी

0
75

पीएम नरेंद्र मोदी सरकार में अब तक हिमाचल प्रदेश से सबसे कम उम्र के केंद्रीय कैबिनेट मंत्री बने अनुराग ठाकुर दो-दो मंत्रालय एक साथ संभालेंगे।

अनुराग ठाकुर को युवा सेवाएं एवं खेल मंत्रालय के अलावा सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का जिम्मा दिया गया है। यह पहली बार है जब प्रदेश के किसी नेता को केंद्रीय सरकार में इतना बड़ी जिम्मेदारी मिली है।

महज 47 साल की उम्र में उन्होंने यह मुकाम हासिल कर अपना स्थान तो ऊंचा किया ही, देवभूमि का भी कद बढ़ाया है। यहां से अभी तक वीरभद्र सिंह, शांता कुमार, आनंद शर्मा और जगत प्रकाश नड्डा ही कैबिनेट मंत्री रहे हैं। 

पूर्व में केवल पंडित सुखराम के पास ही केंद्रीय संचार राज्य मंत्री का स्वतंत्र प्रभार रहा है, जबकि अनुराग ठाकुर के अलावा वीरभद्र सिंह और विक्रम महाजन राज्य मंत्री रहे हैं। अनुराग का बुधवार को मोदी मंत्रिमंडल विस्तार की सूची में 15वां नाम था। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here