अनुराग ठाकुर ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ

0
77


हिमाचल प्रदेश से लोकसभा सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार शाम साढ़े छह बजे केंद्रीय मंत्री के तौर पर पद एवं गोपनियता की शपथ ली।

मौजूदा समय में अनुराग ठाकुर केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री के पद पर विराजमान हैं। अब शपथ ग्रहण करने के बाद उन्हें कौन सा मंत्रालय दिया जाता है। इसका खुलासा थोड़ी देर बाद हो जाएगा।

बहरहाल, उनके बढ़े रुतबे से हिमाचल में खुशी की लहर है और उन्हें मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित हिमाचल के तमाम नेताओं ने बधाई दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here