आनी विकास खण्ड के डीम गाँव की महिलाओं ने कोरोना महामारी से बचाव के लिए मास्क बनाये

0
84

जिला कुल्लु के आनी विकास खण्ड की महिलाएं घर की चारदीवारी के अंदर व बाहर कोरोना के खिलाफ जंग में उतर आई हैं। क्षेत्र में मास्क की किल्लत को दूर करने के लिए मास्क बनाने का काम जोरों पर है। महिलाएं घर में मास्क बनाकर अन्य महिलाओं व जरूरतमंदों को मुहैया करवा रही हैं। आनी हलके के लगभग सभी क्षेत्र के महिला मंडलों ने कोरोना वायरस संक्रमण के प्रभाव से बचने के लिए मास्क बनाने का अभियान एक साथ छेड़ दिया है।

इस संदर्भ में महिला मंडल डीम  ने 79  मास्क बनाकर अपने मास्क बनाने के लक्ष्य में आगे बढ़ रहे है। महिला मंडल की सदस्य जरूरतमंद लोगों को मुफ्त में मास्क वितरित करेंगी। मास्क बनाने के लिए महिला मंडल डीम की प्रधान  शशि ठाकुर सचिव आशा ठाकुर कोषाध्यक्ष ममता ठाकुर तथा महिला मंडल की सदस्य  सरला देवी, फूल देवी,सरोज, चवेलु देवी, कांता देवी इस कार्य में सहयोग कर रही है। टी सी शर्मा ने सोशल मीडिया के जरिये अपने-अपने क्षेत्र में लोगों को कोरोना वायरस के खिलाफ जागरूक भी कर रहे हैं। टी सी शर्मा ने महिलाओं के ऐसे जज्बे के लिए शाबाशी दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here