आनी विकास खण्ड के फरवोग गाँव की महिलाओं ने पेड़ पौधे लगाकर मनाया वन महोत्सव

0
74

मधु शर्मा, आनी। आनी विकास खण्ड के फरवोग गाँव की महिलाओं ने महिलामंडल बैठक में लिए अहम फैसले लिए गए। इस बैठक में  महिलामण्डल  कार्यकारिणी की सभी महिलाओं ने भाग लिया। इस बैठक की अध्यक्षता महिलामण्डल प्रधान कुकी देवी  ने की।

फरवोग की महिलाओं ने गाँव मे साफ सफाई व्यवस्था को  बनाये रखने में अपना पूरा योगदान दे रही है।इस दौरान महिलाओं ने गाँव के आसपास खाली जगह में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे तथा उसके उपरांत गाँव के रास्तों,गलियों,नालियों समेत रास्तों की झाड़ियों को काटकर क्षेत्रवासियों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाया। इसकी सूचना महिलामण्डल अध्यक्ष कुकी देवी ने दी।

बता दें कि प्रधान कुकी देवी ने पर्यावरण  संरक्षण के तहत महिला मंडल फरवोग द्वारा विभिन्न प्रजातियों के  लगभग 140 से अधिक पौधे लगाए गए। महिला मंडल सचिव व अन्य सदस्यों ने बताया कि सदस्यों ने वन विभाग के सहयोग से आम, अनार, अमरूद, नींबू, सेब, गलगल व मौसमी सहित अन्य कई प्रजातियों के पौधे रोपे। उन्होंने कहा कि इन पौधों के रखरखाव के लिए भी महिला मंडल की महिलाएं वचनबद्ध है।

इस मौके पर महिला मंडल प्रधान ने पर्यावरण सरक्षण को बनाये रखने के लिए पौधें रोपे गए व इनको आने वाली पीढ़ी तक संरक्षित करने की प्रतिज्ञा भी ली।  उन्होंने सभी से कहा कि पर्यावरण को हरा-भरा रखना हम सभी का परम् कर्तव्य है । पेड़-पौधों के बिना मानव समेत जीव-जंतुओं के जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने जंगलों को आग से बचाने की भी अपील की।

वहीं, महिलामण्डल की सभी  सदस्यों ने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील भी की।इस बैठक में फरवोग की गाँव प्रधान कुकी देवी,उपप्रधान पूनम देवी,सचिव सुनीता कोषाध्यक्ष सरस्वती, वार्ड सदस्य सीमा देवी,महिलामण्डल सदस्य राजकुमारी,पुष्पा देवी, सैना देवी,नारकलु,सुनीता, सुनीता देवी, सुनीला देवी, सुनीता,पूनम ठाकुर ,हीरा देवी, मणि देवी, रामप्यारी,कौशल्या देवी,रोशनी देवी,ममता देवी,बिमला देवी,कमला देवी, निर्मला देवी,रामी देवी और सुनीता आदि महिलाएं उपस्थित  रही ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here