एल आर अग्रवाल को आनी ब्लॉक कांग्रेस सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया

0
81

आनी (मधु शर्मा): प्रदेश युवा कांग्रेस के आनी ब्लॉक सोशल मीडिया प्रभारी लोभ राम अग्रवाल को प्रदेश कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर और चेयरमैन प्रदेश सोशल मीडिया अभिषेक राणा द्वारा नियुक्त किया गया। जिसके लिए उन्होंने कांग्रेस पार्टी के राज्य हाइकमान अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर व युवा कांग्रेस के नेता विक्रमादित्य सिंह व प्रदेश की समस्त कार्यकारिणी का आभार जताया।

उन्होंने बताया कि उन्हें जो जिम्मेवारी पार्टी द्वारा सौंपी गई है वह उसे पूरी निष्ठा व लगन के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि वह पार्टी के हित में कार्य करते हुए कांग्रेस की नीतियों को जन जन तक पहुंचाएंगें।

अग्रवाल ने बताया कि उन्हें  कांग्रेस पार्टी सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त करने के पीछे कांग्रेस पार्टी की मेरे पिछले इतिहास में पार्टी के लिए किये गये कार्य है। उसके बाद उन्हें 2021के लोकसभा चुनाव में लोकसभा क्षेत्र मंडी में पार्टी के प्रचार और प्रसार करने के  लिए बखूबी कार्य करने का मौका भी मिल रहा है।

पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें  सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया है। इसके लिए उन्होंने हिमाचल युवा कांग्रेस के अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर, प्रदेश  कांग्रेस युवा अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह व तमाम प्रदेश कांग्रेस पार्टी के खंड स्तर से लेकर शीर्ष नेतृत्व तक का हार्दिक धन्यवाद किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here