कांगड़ा के बाद अब कुल्लू में जल प्रलय: नदी-नाले उफान पर, घरों में घुसा मलबा

0
78

हिमाचल प्रदेश के लिए बीते कुछ दिन काफी दुखदाई रहे। प्रदेश में आई जल प्रलय के कारण कांगड़ा जिले में जान माल का काफी नुकसान हुआ है। इस बीच अब प्रदेश के कुल्लू जिले में भारी बारिश के कारण सैंज में बादल फटने की खबर सामने आ रही है। जिस वजह से क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। इतना ही नहीं क्षेत्र के नदी-नाले काफी उफान पर हैं।

इलाके में आई बाढ़ के कारण गांव के पांच घरों में मलबा घुस गया है। हालांकि, गनीमत यह रही की इस घटना में जान माल का कोई भारी नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन बाढ़ के कारण लोगों की खड़ी फसल तबाह हो गई।

मिली जानकारी के मुताबिक जिले के सैंज में बादल फटने के कारण ग्रांम पंचायत भलाण-2 स्थित जौली नाले के पानी का बहाव बढ़ गया। जिस वजह से रात करीब 3 बजे क्षेत्र में बाढ़ आ गई। बताया जा रहा है कि एक गांव इस बाढ़ की चपेट में आने से बाल बाल बचा।

बतौर रिपोर्ट्स, गांव के घरों में मलबा घुस गया है। इस घटना पर पंचायत भलाण-2 के प्रधान पूर्ण चंद ने जानकारी देते हुए बताया कि बाढ़ से जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है। बादल फटने के कारण क्षेत्र में बाढ़ आ गई है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि रात को नाले किनारे स्थित घरों में रह रहे लोगों की जान बचाने के लिए लोग दौडे़-दौड़े मौके पर पहुंचे। सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here