किन्नौर हादसा: देवदूत बनकर पहुंचे जवान, मलबे में दबे व्यक्ति की बचा ली जान, देखें वीडियो

0
102

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में हुए भूस्खलन में अब तक भले ही 10 लोगों को बचा लिया गया है और राहत एवं बचाव कार्य जारी है। अभी तक बस के चालक-परिचालक सहित 10 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है।हिमाचल सरकार की ओर से अभी तक दो व्यक्ति की मौत की पुष्टि की गई है।

यह भी पढ़ें : 

जबकि 6 लोग घायल हुए हैं और 30 लापता हैं। बाकी लोगों की तलाश जारी है। एक मृतक का शव बरामद किया गया है। एसपी किन्नौर एसआर राणा ने यह पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि लापता लोगों की तलाश की जा रही है। रेस्क्यू जारी है।

यह भी पढ़ें : 

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के निगुलसेरी में नेशनल हाईवे-5 पर हुए भूस्खलन के मलबे में फंसे एक व्यक्ति को आईटीबीपी के जवानों ने सुरक्षित बचाया लिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिले के निगुलसेरी में नेशनल हाईवे-5 पर चील जंगल के पास चट्टानें गिरने से यह बड़ा हादसा पेश आया है। 

इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएम जयराम ठाकुर को फोन कर पूरी जानकारी ली और मदद का भरोसा दिया। इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी मुख्यमंत्री जयराम से बात की थी। गृह मंत्री ने ITBP से स्थिति पर नजर बनाए रखने और राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं। 

यह भी पढ़ें : 

आईटीबीपी के प्रवक्ता विवेक पांडे ने बताया कि निगुलसेरी में नेशनल हाईवे-5 पर भूस्खलन घटनासथल पर आईटीबीपी की तीन बटालियन के करीब 200 जवान हैं। पहाड़ी से लगातार चट्टानें गिर रही हैं। रेस्क्यू टीम करीब एक घंटे से भूस्खलन के रुकने का इंतजार कर रही है। करीब 40 लोगों के फंसे होने की आशंका है।

यह भी पढ़ें :

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here