कुदरत का कहर: 6 घर बहे, 12 लोगों का पता नहीं, एक महिला का शव बरामद

0
81

हिमाचल प्रदेश में बीते कल से ही मानसून पूरी तरह सक्रीय हो गया है। वहीं, आज तो सूबे के लोगों ने मानसून के कारण होने वाली तबाही का भयावह मंजर भी देख लिया है।

कांगड़ा जिले में जहां बादल फटने के कारण भयंकर जल प्रलय आई है। वहीं, सूबे के अन्य जिलों से भी मिली जुली तरह की ख़बरें सामने आ रही हैं।

इसी कड़ी में सामने आ रही ताजा अपडेट के अनुसार कांगड़ा जिले के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली वोह घाटी में बारिश से आई बाढ़ के कारण लगभग छह घर पानी तेज बहाव का शिकार हुए और नास्तेनाबूत हो गए हैं।

यहां से अभी तक कुल 12 लोग लापता हुए बताए जाए जा रहे हैं। वहीं, एक महिला का शव बरामद किए जाने के संबंध में भी सूचना मिली है। मृतक महिला की पहचान मस्तो देवी पत्नी भीमो राम के रूप में की गई है।

बतौर रिपोर्ट्स, कुछ लोगों को घर से सुरक्षित निकाल लिया गया है। बता दें कि वोह घाटी में जिन लोगों के घर दरिया किनारे हैं, जिन्हें खाली करवा दिया गया है। वहीं, यहां पर भारी बारिश की वजह से कुछ गौशालाएं भी ढह गई हैं। डीसी कांगड़ा निपुण जिंदल के आदेश के बाद एनडीआरएफ की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here