गणेश स्वयं सहायता समूह निनवी ने पौधरोपण कर चलाया वर्क फ्रॉम होम

0
86

आनी (टी सी शर्मा)। आनी खण्ड के लगभग सभी सहायता समूह  कोरोना काल मे अपनी अहम भूमिका निभा रहे है।इस क्रम में गणेश सहायता समूह निनवी ने शांता देवी की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। गणेश स्वयं सहायता समूह निनवी ने पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण किया। इसमे सभी सदस्यों ने भाग लिया।

गणेश स्वयं सहायता समूह निनवी ने चलाया वर्क फ्रॉम होम कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर से लोगों को बचाने के लिए प्रदेश में वर्क फ्रॉम होम के आधार पर कार्य चल रहा है । इस सापेक्ष में जय भोलेनाथ महिला स्वयं सहायता समूह  ने घर पर समाजिक दूरी के मध्य आर्कषक कार्य कर रही है।

महिला स्वयं सहायता ने पिछले बार समूह सूती कपड़े से दो लेयर वाले मास्क बनाये  इसी क्रम  में इस बार आकर्षक शीशा,झूमर, गुलदस्ते, डोक्रिया, स्वेटर, जुट, कोटी, डिसीजनदार जुरावे बना रही है। क्षेत्र के लोंगो ने आकर्षक समान का  इछुक ऑनलाइन आर्डर देना भी शुरू कर दिया है ।

स्वयं सहायता समूह की कुछ महिलाएं स्वेच्छा  मास्क बनाने में जुटे हैं। जागरूक सज्जनों ने महिला स्वयं सहायता समूहों से मास्क  भी खरीदे । यदि किसी संस्था या कार्यलय को हैंड मेड समान की आवश्यकता हो तो स्वयं सहायता समूह से संपर्क किया जा सकता है। पिछले साल समूह की ओर से तैयार मास्क स्थानीय प्रशासन को दिए गए थे।

वर्क फ्रॉम होम में निनवी स्वयं सहायता समूह की महिलाएं प्रधान शांता देवी, सचिव मैनका देवी, कोषाध्यक्ष रीनू, सदस्य प्रतिभा, चिंता देवी, लीला देवी, रीता देवी, चंपा देवी आदि अपनी अहम भूमिका निभा रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here