जय दुर्गा माता स्वयं सहायता समूह कण्डागई की महिलाओं मास्क बनाकर दिया कोरोना महामारी से बचाव का संदेश

0
85

आनी (टी सी शर्मा)। आनी खण्ड का जय दुर्गा माता स्वयं सहायता समूह की महिलाओं  बैठक कर लिए अहम फैसले। इस बैठक में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने अपने निजी खेतो में पालक और आलू जैसी सब्जियों को उगाने का संकल्प लिया। इस बैठक में गांव की सभी महिलाओं ने भाग लिया इसकी अध्यक्षता स्वयं सहायता समूह प्रधान पन्नू ठाकुर ने की।

बैठक में कोरोना वैश्विक महामारी से सम्बंधित  आवश्यक जानकरियों पर विस्तार से चर्चा की और गांव को सैनिटाइज किया गया। कोरोना संकट के चलते लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से लोगों को घरों पर रहने और समाजिक दूरी बनाए रखने के साथ -साथ सावधानी बरतने  के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाए जायेगे। कण्डागई की महिलाओं ने गाँव मे साफ सफाई की और भांग के पौधे को उखाड़ा फैंका।

इस दौरान  सहायता समूह की महिलाओं ने रास्तों, गलियों, नालियों समेत रास्तों की झाड़ियों को काटकर सफाई व्यवस्था को बनाये रखा। दुर्गा माता स्वयं सहायता समूह की महिलाओं हैंडमेड मास्क बनाकर गाँव मे वितरित किये। स्वयं सहायता समूह का मानना है कि हमें आसपास फैली गंदगी को समय समय पर साफ करते रहना चाहिए, ताकि बिमारी फैलने से गाँव को बचाया जा सके। हमे अपने दिनचर्या में बार बार हाथ धोना और मास्क पहनकर समाजिक दूरी बनाए रखना चाहिए।

प्रधान पुन्नू ठाकुर ने  सभी महिला सदस्यों को घर पर ही रहने और सरकार द्वारा ज़ारी कोविड-19 के दिशा-निर्देशों के पालन करने की अपील की। इस बैठक में कण्डागई गाँव की प्रधान पन्नू देवी, सचिव शारदा ठाकुर, स्वयं सहायता समूह सदस्य आशा देवी, लता देवी, महन्ती देवी, तारा, मंजू, सुनीता, चम्पा आदि सभी सदस्यों का अतुलनीय योगदान  है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here