नगर पंचायत आनी का प्रतिनिधि मंडल आनी दौरे के दौरान कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर से मिला

0
82

आनी ( मधु शर्मा): नगर पंचायत आनी का नवनिर्वाचित नगर  पंचायत के सभी  सदस्यों ने जल शक्ति, राजस्व, बागवानी और सैन्य कल्याण मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर से आनी दौरे के दौरान नगर पंचायत की विभिन्न समस्याओं को लेकर मिला।

नगर पंचायत आनी का प्रतिनिधि मंडल अध्यक्षा सरसा देवी  के नेतृत्व में सभी नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष और सभी सदस्यों की मौजूदगी में कैबिनेट मंत्री महेंद्र ठाकुर से मिला।

कैबिनेट मंत्री महेंद्र ठाकुर ने नगर पंचायत आनी की सभी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और प्राथमिकता के आधार पर सभी समस्याओं को हल करने का आश्वासन दिया। आनी विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दूसरे दिन मंत्री से मिलने के लिए लोगों का तांता लगा रहा है। हर गांव के युवक मंडल महिलामण्डलो ने अपनी समस्याओं को मंत्री के सामने रखी। मंत्री महेंद्र सिंह ने योजनाओं को लोगों की जरूरत के मुताबिक बनाने के लिए स्थानीय विधायक किशोरी लाल सागर की प्रशंसा भी की।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में  आनी क्षेत्र की प्रस्तावित  सभी योजनाओं को जल्द सिरे चढ़ाया जाएगा।

मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने आनी विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दूसरे दिन  नगर पंचायत आनी की क्रमबार सभी समस्याओं को दूर किया जाएगा। आनी खड्ड को भी उन्होंने तटीकरण करने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए और इस पर जल्द कार्रवाई करने को कहा।

इस मौके पर विधायक किशोरी लाल सागर ने विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं और योजनाओं को प्राथमिकता देने के लिए मंत्री महेंद्र ठाकुर का आभार जताया। उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का भी आभार जताया और जल्द ही मुख्यमंत्री के विधानसभा दौरे की जानकारी भी लोगों से सांझा की। दौरे के दौरान स्थानीय जनता ने मंत्री के समक्ष समस्याएं रखी।

महेंद्र सिंह ठाकुर ने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को मौके पर ही जल समस्या के निपाटन के निर्देश दिए।  नगर पंचायत में पेयजल की समुचित जल व्यवस्था लागू करने के लिए विभागीय अधिकारियों को कहा गया है।नगर पंचायत आनी का प्रतिनिधि मंडल अध्यक्षा सरसा देवी और सभी सदस्यों ने मंत्री का आनी विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर आने के लिए आभार जताया।

इस उपलक्ष्य पर  मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर के अलावा, विधायक किशोरी लाल सागर, एपीएमसी अध्यक्ष अमर ठाकुर, मंडलाध्यक्ष महेंद्र ठाकुर, मुख्य अभियंता जल शक्ति विभाग धर्मेंद्र गिल, एसडीएम आनी चेत सिंह सहिंत अन्य  विभागीय अधिकारी, कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here