नगर पंचायत के सौजन्य से कामगार कर्मियों व स्थानीय लोगों को मास्क बांटे गए

0
93

आनी (टी सी शर्मा)। नगर पँचायत के द्वारा नगर पँचायत में विभिन्न कार्यों को पूरा करने के लिए आ रहे कामगारों  और स्थानीय लोगो को मास्क वितरित किये गए। नपं के सदस्यों के द्वारा नगर पंचायत के सभी वार्डो को सैनिटाइज करने के लिए सोडियम फ्लोराइड घोलकर पंप के माध्यम से नगर की गलियों में छिड़काव किया गया।

नपं अध्यक्षा सरसा देवी , देवेंद्र शर्मा और भाजपा मंडल के सदस्यों के द्वारा  50 से ज्यादा  कामगारों को मास्क दिए गए। नगर पँचायत के सदस्यों ने अपने वार्डों में तेजी से सफाई अभियान में जुट गए हैं ।

कोरोना से बचाव के लिए शासन के निर्देश के बाद नगर पँचायत आनी  ने विशेष अभियान शुरू किया गया है। अधिकारियों के द्वारा इस मौके पर सफाई कामगारों को हाथों के दस्ताने तथा मास्क भी प्रदान किए गए।

एसडीएम चेत सिंह ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार कोरोना वायरस से बचाव के लिए हर संभव उपाय किए जा रहे हैं।नपं में स्वच्छता बनाए रखने के लिए नगर परिषद के द्वारा दो सैनिटाइजर मशीन लगाने के लिए प्रयास किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष महेंद्र ठाकुर, नगर पंचायत अध्यक्षा सरसा देवी, उपाध्यक्ष देवेंद्र शर्मा शक्ति केंद्र तिलक राज शर्मा, पार्षद धर्मपाल, डोलमा ठाकुर और प्रकाश चंद्र आदि मौजूद रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here