मंडी जिला के एक निज़ी होटल में चल रहा था ‘जिस्मफरोशी का धंधा’: पुलिस ने मारी रेड- दो युवतियां रेस्क्यू

0
93

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से एक बहुत ही बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, यहां पर पुलिस ने सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में दो लोगों को अरेस्ट किया है। इसके साथ ही पुलिस द्वारा दो लड़कियों को रेस्क्यू भी किया गया है। बताया जा रहा है कि जिस्म का यह गंदा धंधा एक होटल से संचालित किया जा रहा था।

मामले में पूर्वोत्तर भारत के राज्य सिक्किम की दो लड़कियों को रेस्क्यू कर होटल मालिक और उसके कर्मचारी को बल्ह पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया है। वहीं इस मामले ने क्षेत्र में पूर्वोत्तर भारत की लड़कियों का जिस्मफरोशी के धंधे में संलिप्त पाए जाने से इसके पीछे किसी बड़े रैकेट का हाथ होने अंदेशा जताया जा रहा है।

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से पुलिस ने सेक्स रैकेट चलाने आरोप में दो लोगों को अरेस्ट किया है।  जिसके बाद अब इस मामले से जुड़े बड़े खुलासे सामने आए हैं। दरअसल, पता चला है कि बल्ह क्षेत्र के एक निजी होटल से संचालित किए जा रहे इस रैकेट द्वारा इन लड़कियों को मात्र 2500 रूपए के लिए जिस्म का धंधा करने को मजबूर किया जाता था।

मामले में बल्ह पुलिस के थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने अपनी टीम सहित नेरचौक कस्बे के बीचों-बीच पुलिसकर्मी को प्रीत होटल में ग्राहक बनाकर 2500 रूपए में सौदा कर बड़ी कार्रवाई अमल में लाई गई। जाल बिछाते हुए थाना प्रभारी बल्ह राजेश कुमार ने अपनी टीम के एक पुलिसकर्मी को होटल में ग्राहक बनाकर भेजा।

होटल पहुंचने पर पुलिसकर्मी ने मौके पर मौजूद होटल कर्मचारी से 2500 रूपए में लड़की उपलब्ध करवाने की डील की गई। इसके उपरांत होटल में कर्मचारी द्वारा पैसे लेकर पूर्वोत्तर भारत के राज्य सिक्किम की दो लड़कियां उपलब्ध करवा दी गई। इसके इसके साथ ही पुलिस टीम ने होटल में दबिश देकर दोनों लड़कियों को रेस्क्यू करने के साथ ही दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया।

मामले में बल्ह पुलिस द्वारा इम्मोरल ट्रैफिक एक्ट की धारा 3,4 और 5 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। डीएसपी अनिल पटियाल ने बताया कि पुलिस इस मामले मे जांच कर रही है। वहीं, शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि बल्ह पुलिस को पिछले काफी लंबे समय से क्षेत्र के एक होटल में देह व्यापार का धंधा करने को लेकर शिकायतें प्राप्त हो रही थी।

इस पर बल्ह पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए देह व्यापार के रैकेट चलाने वाले होटल मालिक और कर्मचारी को गिरफ्तार और दो लड़कियों को रेस्क्यू किया गया है। उन्होंने कहा कि इस दौरान पैसे की लेनदेन को लेकर पुलिस द्वारा पुष्टि की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here