महिलामण्डल दशोग ने स्वच्छता अभियान के साथ चलाया भांग उखाड़ो अभियान

0
93

आनी (टी सी शर्मा)। आनी विकास खण्ड के दशोग गांव के महिला मंडल ने स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान के तहत महिलाओं गांव के रास्तों के सभी रास्तों को साफ किया और भांग को उखाड़ा व भांग को नष्ट करने वाली स्प्रे भी की। महिला मंडल की प्रधान पार्वती ठाकुर ने बताया कि महिला मंडल की सदस्यों ने गांव को स्वच्छ करने के लिए रूपरेखा तैयार की थी जिसके अंतर्गत महिलाओं ने सर्वप्रथम गांव के रास्तों, गलियों व मैदान की साफ-सफाई की। इसके बाद भांग उखाड़ो अभियान चलाया गया।

उन्होंने बताया कि इस अभियान के अंतिम सत्र में महिलाओं ने गंदे पानी की निकास नालियों को भी साफ किया ताकि नाली का पानी किसी भी तरह से बीमारियों को न्योता न दे।  महिला मंडल दशोग की महिलाएं ने  स्वच्छता अभियान के साथ-साथ अन्य सभी समाजिक कार्यो में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

इस सफाई अभियान में सचिव शुष्मा ठाकुर, कोषाध्यक्ष स्नेहलता ठाकुर, उपाध्यक्ष चंद्रकांता, और महिमामण्डल कि सभी  महिला सदस्य  मौजूद रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here