रक्षाबंधन पर राखी बांधने का शुभ मुहूर्त कब तक है? यहाँ जानें

0
89

भाई बहन के प्यार का प्रतिक रक्षाबंधन का त्योहार रविवार को बड़े हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाएगा। पुरोहितों के मुताबिक इस बार रविवार सुबह साढ़े सात से लेकर दोपहर साढ़े बारह बजे और दोपहर बाद 2ः05 से 3ः30 बजे तक राखी बांधने का विशेष शुभ मुहूर्त होगा।

यह भी पढ़ें : 

पुरोहितों ने बताया कि शनिवार शाम छह बजे भद्रा लग जाएगी, जो रविवार सुबह 6ः17 मिनट पर खत्म हो जाएंगी। वहीं, उसके बाद बहने अपने भाईयों को रक्षा सूत्र बांध सकेगी। इस बार का रक्षा बंधन खास है। बताया जा रहा है कि बहने इस पर्व को लेकर उत्सुक है।

यह भी पढ़ें : 

इस बार कोरोना के डर से अधिकतर महिलाओं व युवतियों ने घर में राखियां बनाई है। बता दे कि प्रदेश सरकार ने भी महिलाओं व युवतियों से अपिल की है कि वह चाइनिंज राखियों का बहिष्कार करे और होम मेड राखियों का ज्यादा इस्तेमाल। फिलहाल राखी के इस पावन अवसर पर प्रदेश भर के बाजार विशेष रूप से सजे हुए हैं। बाजारों में दस से लेकर 1500 रुपए तक आई राखियों को बड़ी खुशी से बहनों ने खरीदा।

यह भी पढ़ें : 

रक्षाबंधन भारतीय धर्म संस्कृति के अनुसार रक्षाबंधन का त्योहार श्रावण माह की पूर्णिमा को मनाया जाता है। यह त्योहार भाई-बहन को स्नेह की डोर में बांधता है। इस दिन बहन भाई के मस्तक पर टीका लगाकर रक्षा का बंधन बांधती है, जिसे राखी कहते हैं। एक हिंदू व जैन त्योहार है जो प्रतिवर्ष श्रावण मास की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। श्रावण में मनाए जाने के कारण इसे श्रावणी या सलूनो भी कहते हैं।

यह भी पढ़ें : 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here