स्वयं सहायता समूह जय खुड्डी जल चाहवी की महिलाओं चलाया भांग उखाड़ो अभियान

0
85

आनी (मधु शर्मा): विकासखण्ड के सभी स्वयं सहायता समूह समाज सेवा के लिए आगे आ रहे है। इसी समाजसेवा के काम में  जय खुड्डी जल स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने गाँव मे  बैठक कर लिए अहम फैसले ।

इस बैठक में स्वयं सहायता समूह की  सभी महिला सदस्यों ने  ने भाग लिया और अपने विचार दिए। इन महिलाओं ने अपने निजी खेतो में विभिन्न सब्जियों को उगाने का संकल्प लिया। बैठक की अध्यक्षता  खुड्डी जल स्वयं सहायता समूह प्रधान कला बनतो ने की।

इस बैठक में कोरोना वैश्विक महामारी से बचाब के लिए आवश्यक जानकरियों पर प्रकाश डाला। कोरोना संकट के बीच खुड्डी जल स्वयं सहायता समूह ने आस पास फैली भांग और झाड़ियों को उखाड़ फैंका। भविष्य में स्वयं सहायता समूह समाजिक दूरी के साथ गाँव मे जागरूकता कार्यक्रम चलाएगा।  चाहवी की महिलाओं ने गाँव मे साफ सफाई की और भांग के पौधे को उखाड़ा कर सामूहिक जल पान भी किया।

खुड्डी जल स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने जयकारे के साथ रास्तों, गलियों, नालियों समेत रास्तों की झाड़ियों को काटकर सफाई व्यवस्था को बनाये रखने के लिए हमेशा आगे रहने की आवश्यकता है।

स्वयं सहायता समूह का मानना है कि भविष्य में  हमें आसपास फैली गंदगी  को समय -समय पर साफ करते रहना चाहिए, ताकि गांव को स्वच्छ रखा जा सके। बैठक में निर्णय लिया गया कि हमे अपने दिनचर्या में बार बार हाथ धोना और मास्क पहनकर समाजिक दूरी बनाए रखने के नियम को दृढ़ता से लागू किया जाना चाहिए।

इस बैठक में चाहवी गाँव की प्रधान कला बन्तु,सचिव रंजना  स्वयं सहायता समूह के कोषाध्यक्ष लीला देवी सदस्य राम कली देवी, पार्वती देवी, शांति देवी, सुभद्रा देवी आदि सभी सदस्यों अपना भरपूर योगदान दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here