हिमाचल: सीढ़ियों से गिरे पूर्व विधायक, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम, CM ने जताया शोक

0
96

जनसंघ और जनता पार्टी के टिकट पर मेवा विधानसभा क्षेत्र (वर्तमान में भोरंज) से 2 बार विधायक रहे चौधरी अमर सिंह (85) का बुधवार को निधन हो गया। भोरंज विस क्षेत्र के गांव रोपड़ी के रहने वाले पूर्व विधायक घर में सीढियों से गिरे और जब तक अस्पताल पहुंचाया तब तक उन्होंने दम तोड़ दिया।

पूर्व विधायक चौधरी अमर सिंह का अंतिम संस्कार आज शाम उनके पैतृक गांव में किया गया। इस दौरान भोरंज की विधायक कमलेश कुमारी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। ये वही पूर्व विधायक चौधरी अमर सिंह हैं जिनकी गरीबी को देखकर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री डॉ वाईएस परमार ने पूर्व विधायको को पेंशन का प्रावधान किया था।

वहीं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सहित तमाम मंत्रियों व नेताओं ने चौधरी अमर सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर लिखा है कि भोरंज विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक चौधरी अमर सिंह जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकग्रस्त परिवार को संबल प्रदान करें।

पूर्व विधायक चौधरी अमर सिंह के निधन पर पूर्व सीएम  प्रेम कुमार धूमल ने गहरा दु:ख व्यक्त किया है। चौधरी अमर सिंह से जुड़ी स्मृतियों को सांझा करते हुए पूर्व सीएम धूमल ने कहा कि वह बेहद सरल व्यक्तित्व के धनी थे। मेवा विधानसभा की कर्मभूमि पर साधारण परिवार से संबंध रखने वाले चौधरी अमर सिंह दो बार विधायक रहे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here