आदर्श युवक मण्डल लस्सी ने उप-तहसील छतरी में चलाया जागरूकता अभियान

0
20
Himachal VOICE ब्यूरो । आदर्श युवक मंडल लस्सी ने शनिवार को उप-तहसील छतरी में लोगों को कोरोना के प्रति जागरुक किया। इस जागरुकता अभियान में मंडल के सदस्यों ने उप-तहसील छतरी में 500 मास्क व सेनेटाइजर भी बांटे। 
युवक मंडल प्रधान भोपेंद्र राज का कहना है कि वे समय-समय पर कोरोना वायरस के प्रति जागरुकता अभियान चलाएंगे और सभी लोग मिलकर इस महामारी से लडेंगे।
इस जागरूकता अभियान में प्रधान भोपेंद्र राज सचिव विरेंद्र कुमार, उप प्रधान विवेक, कोषाध्यक्ष प्रवीण कुमार, सुरज, हिमालय राणा, दीपक सहित मंडल के 30 सदस्य मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here