आनी में बादल फटने से सेब के बगीचों सहित मकानों व ज़मीन को भारी नुकसान

0
31

आनी, मधु शर्मा। आनी उपमंडल के विकास खण्ड आनी की ग्राम पंचायत बुछैर में बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार आनी खण्ड की बुछैर पँचायत के खादवी व तराला गांव में शनिवार प्रातःकाल  3 बजे के आसपास एकाएक बादल फटा।

भारी बारिश की बाढ़ खादवी व तराला गांव में कई खेत व सेब से लदे पेड़ों को बहाकर ले गई बाढ़ की चपेट से दो निजी वाहन भी आ गए, जो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। बाढ़ से हालांकि किसी प्रकार के जानी नुकसान की सूचना नहीं,पेड़ पौधों के गिरने व टूटने का समाचार मिला है।

स्थानीय पँचायत के  लोगों ने बताया कि शनिवार रात तीन बजे अचानक ऊंचाई वाले क्षेत्र की ओर से पानी का तेज बहाव आया। जिससे लोगों में अफरा तफरी का माहौल बन गया। आपदा भांप कर  लोग सही समय रहते सुरक्षित जगह शिफ्ट हो गए, अन्‍यथा जानी नुकसान भी हो सकता था। घर के पास सड़क किनारे खड़ी की गाडि़यां भी बाढ़ की चपेट में आकर बह गईं। बादल फटने से खादवी, सरट और तराला गांव में भारी नुकसान हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार बुछैर  गांव में बादल फटने से 19 लोगों के सेब के बागीचों, जमीनों, व मकानों को नुकसान पहुंचा है। जबकि कई घर खतरे के निशाने पर आ गए है,जिससे ग्रामीण बेहद सहमे हुए हैं।

इस बारे में तहसीलदार आनी दलीप शर्मा ने बताया कि सूचना मिलने के बाद राजस्व विभाग की टीम व पुलिस मौके की ओर रवाना हो गई है, जो नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तैयार करेगी। लोंगो ने प्रशासन से राहत की उम्मीद लगाए  हुए है। प्रशासन की टीम जल्द नुकसान का आँकलन करके रिपोर्ट देगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here