नगर पंचायत सदस्य गुलाब ठाकुर ने आनी बाजार को किया सैनिटाइज

0
33

दिन प्रतिदिन  सम्पूर्ण हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमित मामले  बढ़ते जा रहे है। सरकार के आदेशों के बाद सम्पूर्ण हिमाचल में कर्फ्यू लगा हुआ है। नगर पँचायत आनी के सदस्य गुलाब ठाकुर और उनके सहयोगियों ने आज आनी बाजार को सैनिटाइज किया गया। मंगलवार को आनी खण्ड में दर्जन भर कोरोना संक्रमित मामले सामने आए।

इन स्वयंसेवियों ने बाजार के अलावा बस स्टैंड से लेकर कोर्ट रोड, और चौराहे मोटर पंप मशीन के जरिए आसपास की दुकानों मकानों और रास्तों का सैनिटाइज कराया गया। इस दौरान जिन मकानों में लोग निवास कर रहे थे उन्हें घर के अंदर खिड़की दरवाजे बंद करने के लिए भी कहा गया ताकि रसायन उन्हें कोई और नुकसान ना पहुंचा पाए। दुकानों और मकानों का नीचे से लेकर ऊपर तक की ऊंचाई के हिस्से में रसायन का छिड़काव किया गया। जनता ने इस पुनीत कार्य मे उनका सहयोग दिया।

कोरोना कर्फ्यू के मद्देनजर पांचवे दिन भी सड़कों पर सन्नााटा पसरा रहा। सड़क पर वाहनों व पैदल आवागमन कर रहे लोगों के लिए पुलिस ने जांच अभियान चलाया है। जिसमें कोटवारों का सहयोग भी लिया गया। आवश्यक कार्यों से अस्पताल, बैंक, समर्थन मूल्य खरीदी केंद्र आदि स्थानों पर जाने वालों को पूछताछ करके छोड़ दिया गया, लेकिन बिना किसी कारण के यहां वहां घूम रहे लोगों पर पुलिस ने सख्ती दिखाई। मास्क नहीं लगाने वालों के चालान बनाए गए। पुलिस कार्रवाई देखकर कई लोग दूर से ही पुलिस को देखकर भागते नजर आए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here