नड्डा ने नम आंखों से दी वीरभद्र सिंह को श्रद्धाजंलि, बोले- मैंने एक अपना एक दोस्त खोया

0
41

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री को श्रद्धाजंलि देने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज सुबह रिज मैदान पहुंचे। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री को श्रद्धा सुमन अर्पित किए और इस दौरान मौजूद उनके समर्थकों और परिजनों को ढांढस बंधाया।

उन्होंने कहा कि आज हम सबने एक बड़ा नेता खोया है। लेकिन मैंने एक अपना एक दोस्त भी खोया है, जिससे मैंने बहुत कुछ सीखा है। कहा कि वीरभद्र सिंह राजनीति और पार्टी से ऊपर उठकर सभी के लिए अपने दरवाजे खुले रखते थे।

हिमाचल की राजनीति में उनकी कमी कमी पूरी नहीं होगी और उनके कामों के लिए वह हमेशा याद किये जाएंगे।

जेपी नड्डा ने कहा कि उन्होंने हमेशा दलगत राजनीति से उठकर काम किया है। सब लोगों को एक साथ लेकर चलना भी उनको बख्ूाबी आता था। जो नुकसान प्रदेश की राजनीति को उन्हें खोकर हुआ है उसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकती।

कहा कि वीरभद्र राजनीतिक वीरता और विनम्रता के लिए युगों तक याद रखें जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here