पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की हालत फिर बिगड़ी

0
41

हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की हालत फ़िर से बिगडने की खबर आ रही है।  बता दें कि पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह पिछले करीब अढ़ाई माह से IGMC में भर्ती हैं और डॉक्टरों की निगरानी में कार्डियोलॉजी में  दाख़िल हैं। साथ ही उन्हें वेंटिलेटर पर भी शिफ्ट करने की सूचना आ रही है।

बता दें कि इससे पहले दिन में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा सोमवार सुबह पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का हाल जानने के लिए आईजीएमसी शिमला पहुंचे। वह कार्डियोलॉजी विभाग में आए। यहां वीरभद्र सिंह के परिवार के सदस्यों से मिलकर पूर्व सीएम का हालचाल पूछा। डॉक्टरों से भी उनके उपचार से संबंधित जानकारी हासिल की।

नड्डा सोमवार सुबह साढ़े 9 बजे आईजीएमसी पहुंचे। उनके साथ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज के साथ अन्य भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here