युवक मंडल बटाड़ा ने मनाया वन महोत्सव, किया पौधारोपण

0
41

रोहड़ू। शिमला जिला के विकासखंड रोहड़ू की ग्राम पंचायत नावर पुजारली में ग्राम विकास युवक मंडल बटाड़ा द्वारा वन महोत्सव का आयोजन किया गया। इस उपलक्ष्य पर एसडीएम रोहड़ू, डीएफओ रोहड़ू, नायब तहसीलदार व स्थानीय पंचायत प्रधान आशा शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस कार्यक्रम में युवा मंडल बटाड़ा के प्रधान सहित अन्य सदस्य भी शामिल रहे। इस अवसर पर युवा मंडल द्वारा विभिन्न प्रकार के पौधे रोपे गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here