विक्रमादित्य सिंह का इमरान खान को जवाब, बोले – ऐतिहासिक गलती को सुधारा जाएगा

0
44
कल यानी 15 अगस्त को हमारा देश स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। वहीं, उससे ठीक एक दिन पहले यानी आज हमारे पड़ोस में बसे मुल्क पकिस्तान में स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपने मुल्क को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। अब इमरान खान के इस बधाई वाले पोस्ट पर कई सारे लोग कमेन्ट कर रहे हैं और अपनी अपनी भाषा में उन्हें रिप्लाई कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें : 
इसी फेहरिस्त में शिमला ग्रामीण से कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने भी पकिस्तान के प्रधानमंत्री को रिप्लाई दिया है और वह भी जोरदार लहजे-तथ्य और तर्क के साथ। हालांकि, विक्रमादित्य इस इस कमेन्ट के बाद कांग्रेस नेता को लोग राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखंड भारत के एजेंडे को आगे बढ़ाने वाला जरूर समझने लगे हैं।
यह भी पढ़ें : 
बहुत जल्द पाकिस्तान का भारत में विलय हो जाएगा, फिर आप 15 अगस्त को आजादी का जश्न मनाएंगे। पाकिस्तान डिफ़ॉल्ट रूप से एक देश है, दो राष्ट्र सिद्धांत मौजूद नहीं है। जल्द ही ऐतिहासिक गलती को सुधारा जाएगा। प्राचीन भारत के तत्कालीन मौर्य साम्राज्य के क्षेत्र फिर से इस महान राष्ट्र का हिस्सा बन जाएंगे। भारत माता की जय
यह भी पढ़ें : 
यह भी पढ़ें : 
गौरतलब है बुशहर राजवंश के नए राजा के तौर पर विराजने वाले विक्रमादित्य सिंह कांग्रेस के नेता हैं और किसी कांग्रेसी नेताओं ने आज तक अखंड भारत के योजना को स्पष्ट तौर से समर्थन नहीं किया है। ऐसे में विक्रमादित्य सिंह की तरफ से इस तरह का कमेन्ट आने के बाद लोग अचरज में पड़ गए हैं। उनके इस जवाब के बाद लोग लिख रहे हैं कि विक्रमादित्य आप कब से संघ के अखंड भारत के साथ हो गए।
यह भी पढ़ें : 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here