सरकार के नए चॉपर में आई खराबी, कंपनी ने भेजा छोटा हेलीकॉप्टर

0
43

शिमला: रूस से आया मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का नया हेलीकॉप्टर 38 दिन बाद ही खराब हो गया है। गियर बॉक्स में आई तकनीकी खराबी के कारण इसे अनाडेल मैदान में खड़ा करना पड़ा है। अब इसकी जांच के लिए रूस से टीम आएगी। इसके स्थान पर स्काई वन एयरवेज कंपनी ने छोटा हेलीकॉप्टर भेजा है।

रूस की स्काई वन कंपनी के इस चॉपर का नाम एमआई 172 है। इसे पांच लाख 10 हजार रुपये प्रति घंटे की दर पर लीज पर लिया गया है। एक महीने पहले ही रूस से मुख्यमंत्री का नया चॉपर हिमाचल आया था।
इससे पहले विपक्षी कांग्रेस ने भी जयराम सरकार को खूब घेरा था कि कोविड संकट में सरकार नया हेलीकाप्टर लीज पर लेकर फिजूलखर्ची कर रही है। विवाद के बाद संसदीय कार्य मंत्री सुरेश भारद्वाज को प्रेस वार्ता कर सफाई देनी पड़ी थी कि पवन हंस कंपनी का इससे पहले वाला हेलीकाप्टर पुराना हो गया था।
जो एक दिन आता था और डेढ़ महीने मरम्मत में रहता था। पहले वाले चॉपर में चार लोग ही सफर कर पाते थे, जबकि इसमें काफी लोग सफर कर पाएंगे। अब यह नया 19 सीटर चॉपर भी खराब हो गया है। कांग्रेस के निशाने पर रहने के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पहुंचते ही इसे जनजातीय क्षेत्र की आपात सेवाओं के लिए लाहौल-स्पीति भेज दिया था। अब वह इसे खुद इस्तेमाल कर रहे थे।
सूत्रों के अनुसार इसके गियर बॉक्स की कुछ खराबी आई है। सुरक्षा कारणों से सीएम ने इसमें आना-जाना बंद कर दिया है। सीएम अब छोटे हेलीकॉप्टर से बुधवार को दिल्ली जाएंगे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here